कोलकाता टेस्ट में धोनी के सामने कई मुश्किलें हैं। अहमदाबाद में जीत से आगाज करने वाली धोनी ब्रिगेड को मुंबई में हार का सामना करना पड़ा। 1985 के बाद पहली बार इंग्लैंड से घरेलू मैदान पर शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया कोलकाता में किसी भी तरह जीत दर्ज कर फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
लेकिन मेजबान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राह आसान नहीं है। एक ओर घरेलू मैदानों पर टेस्ट सीरीज बचाने का दबाव है, वहीं दूसरी ओर टीम के अधिकतर खिलाड़ी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हैं।
धोनी और कोच डंकन फ्लेचर नई रणनीति के साथ मेहमान टीम को धराशायी करना चाहेंगे।