सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में रविवार को हैदराबाद में जमकर धमाल हुआ। जहां मैदान में चौके छक्के लगाए जा रहे थे वहीं दर्शकों में सलमान की दबंगई चल रही थी।
अपने ब्रदर की टीम मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने आए सलमान की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम उत्साहित था हालांकि उनकी टीम को तेलुगु वॉरियर्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के हीरोज कुछ खास नहीं कर पाए और निर्धारित 20 ओवर्स में केवल 134 रन ही बना सके। सुनील शेट्टी की जगह कप्तानी कर रहे आफताब शिवदासानी तो खाता भी नहीं खोल पाए।
वहीं तेलुगु वॉरियर्य को सपोर्ट करने पहुंची साउथ की ब्यूटीज की मौजूदगी टीम के लिए काम कर गई। वॉरियर्स ने 17.5 ओवर्स में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई के हीरोज की अपने ऑनर सोहैल खान, ब्रांड एंबेसडर चित्रांगदा सिंह व अन्य स्टार्स की मौजूदगी में लगातार यह दूसरी हार थी।
तस्वीरों में देखिए मैच के नजारे और टीम की दुर्गति के बीच कैसे चला सलमान का जादू...