विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Terrorist Attacked Sports Cricket In Sri Nagar As Munich Olympic

PICS: जब आतंकियों ने अपने स्वार्थ के लिए चढ़ाई खेल की बलि

1 of 8 Photos
खेल डेस्क. आतंकवादियों ने देश में दहशत फैलाने के लिए अब नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। श्रीनगर में क्रिकेटर बन कर आतंकी घुसे और जवानों का खून बहा कर चले गए।
 
इस वाकये ने पूरे देश को दहला दिया है। मासूम खिलाड़ियों की आड़ में मौत का ऐसा गंदा खेल भी खेला जा सकता है, शायद इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। लेकिन आतंकियों ने यह कर दिखाया।
 
41 साल पहले भी आतंकियों ने खेल को अपना निशाना बनाया था। तब उन्होंने दहशत फैलाते हुए इजरायल की पूरी ओलिंपिक टीम को मौत के घाट उतार दिया था।
 
1972 में हुए म्यूनिख ओलिंपिक के उस भयानक मंजर को शायद ही कोई खेलप्रेमी भुला सका हो।
 
खेल के इतिहास में यह पहला मौका था जब आतंक ने रंग में भंग कर दिया। फिलिस्तीनी गुट ब्लैक सितंबर ने अपने साथियों को जेल से रिहा करवाने के लिए इजरायल की ओलिंपिक टीम को बंदी बना लिया था। जब उससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने सभी 11 एथलीट्स को बर्बरता से मौत की नींद सुला दिया।
 
आगे क्लिक कर तस्वीरों की जुबानी जानिए, कैसे आतंकियों ने अपने स्वार्थ के लिए चढ़ाई खेल की बलि

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment