ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार जीता महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप
BHASKAR NEWS
| Feb 17, 2013, 21:57PM IST

खेल डेस्क. आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने 2013 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में विरोधी टीम वेस्ट इंडीज को धूल चटाते हुए एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की और खिताब को अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रलियाई टीम ने ये खिताब छठी बार अपने नाम किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और विंडीज टीम के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा था।
जवाब में विंडीज की शुरूआत भी बेहद खराब रही थी। और अंत में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम मात्र 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 259 रनों का स्कोर खड़ा किया था।






