जी जान से लड़े जॉन
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉन एडरिच के नाम टेस्ट पारी में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे इस क्रिकेटर ने अपनी जिंदगी में कैंसर को मात दी थी। 2000 में डॉक्टर्स ने उन्हें कह दिया था कि ल्यूकेमिया के कारण उनकी जिंदगी 7 साल से अधिक की नहीं बची है, लेकिन उन्होंने अपने हौसले से उस दावे को निरस्त कर दिया। एडरिच वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1965 में रिकॉर्ड 52 चौकों से सजी नाबाद 310 रन की पारी खेली थी।