खेल डेस्क. खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन खेल की शान होता है। प्लेयर्स मैदान पर पसीना बहा कर अपनी टीम को जिताने का प्रयास करते हैं। इस कोशिश में वे कामयाब हों या असफल, उनकी मेहनत देख कर उनके फैन्स का चेहरा खिल उठता है। लेकिन इस खेल के बीच कई बार खिलाड़ी अपने खराब बर्ताव से बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। मैच फिक्सिंग, इन-फाइटिंग और धोखाधड़ी जैसे विवादों से खेल का मजा किरकिरा हो जाता है।
साल 2012 में टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर लंदन ओलिंपिक तक खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन हुआ। लेकिन इसी रोमांच के बीच कुछ विवाद भी हुए जो खेल का मजा खराब कर गए।
dainikbhaskar.com आपके लिए लेकर आया इस साल स्पोर्ट्स वर्ल्ड में हुए टॉप 10 कॉन्ट्रोवर्सीज का लेखा-जोखा।