हैदराबाद टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए 370 रन की भागेदारी ने टीम इंडिया की जीत लगभग तय कर दी है। इस साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 266 रन की निर्णायक बढ़त ले ली है।
पुजारा और विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और वेंगसरकर के बीच था जिन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 344 रन जोड़े थे।
इससे पहले भी कई बार टीम इंडिया के बल्लेबाज पिच पर अंगद की तरह खूंटा गाड़ विपक्षी कप्तान और गेंदबाजों को हैरान कर चुके हैं। इसका परिणाम टीम को जीत के रूप में मिला है या सामने वाली टीम जैसे-तैसे मैच ड्रा करा पाई।
विपक्षी टीम को चारों खाने चित करने वाली टीम इंडिया की ऐसी ही सबसे बड़ी पांच पार्टनरशिप को जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...