तस्वीरों में देखें इस वर्ल्डकप में क्या-क्या हुआ पहली बार!
Bhaskar News
| Oct 06, 2012, 12:31PM IST

कोलंबो. क्रिस गेल की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्ट इंडीज ने आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। रविवार 7 तारीख को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान श्रीलंका से होगा।
वेस्ट इंडीज द्वारा दिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.4 ओवरों में 131 रन बना कर आउट हो गई। क्रिस गेल के तूफानी पचासे के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कैरिबियाई टीम ने 74 रन से जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर के लिहाज से यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार है। सबसे बड़ी हार के साथ ही इस टी-20 वर्ल्ड कप में और भी कई रिकॉर्ड बन गए।
तस्वीरों के माध्यम से देखिए इस टी-20 वर्ल्डकप में क्या-क्या हुआ पहली बार....






