सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में रविवार को सिलीगुड़ी में खेले गए मैच में कर्नाटका बुल्डोजर्स ने वीर मराठी को हरा विजयी आगाज किया।
वीर मराठा के कप्तान रितेश देशमुख की हौसला अफजाई करने उनकी पत्नी और टीम की ब्रांड एंबेसडर जेनेलिया पूरे समय मैदान में रहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम को हार से नहीं बचा पाई।
वीर मराठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट पर 140 रन बनाए। कर्नाटका बुल्डोजर्स ने यह लक्ष्य 17.3 ओवर्स में दो विकेट पर ही हासिल कर लिया। कर्नाटका के ध्रुव मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
आइए तस्वीरों में देखें किस तरह जेनिलिया ने बढ़ाया टीम का हौसला और कैसे कर्नाटका ने वीर मराठी पर पाई फतह...