सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग सीसीएल के में हसीनाओं के मौजूदगी में फिल्मस्टार जमकर गुल खिला रहे हैं। लीग जैसे जैसे आगे बढ़ रही है फिल्म स्टार भी क्रिकेट स्टार की तरह चौके छक्के लगा फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में रितेश देशमुख की वीर मराठी और सुनील शेट्टी की मुंबई हीरोज के बीच मुकाबले में ग्लैमर और क्रिकेट का ऐसा ही नजारा दिखाई दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर मराठी ने निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट पर 146 रन बनाए। कप्तानी पारी खेलते हुए रितेश देशमुख ने केवल 31 गेंदों पर पांच चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके हर एक रन पर जेनेलिया जिस तरह खुशी जाहिर कर रही थी वह देखने लायक था।
जवाबी पारी खेलने उतरे मुंबई के हीरोज सिर्फ नाम के ही हीरोज साबित हुए और पूरी टीम केवल 79 रन पर ही पवेलियन लौट गई। कप्तान सुनील शेट्टी तो खाता भी नहीं खोल पाए और उपकप्तान आफताब शिवदासानी केवल चार रन ही बना पाए।
इस तरह वीर मराठी ने यह मुकाबला 67 रनों से जीत लिया। तस्वीरों में देखें किस तरह वीर मराठी ने मुंबई के हीरोज का बांधा पुलिंदा और कैसे चहक उठीं जेनेलिया...