बेंगलुरु. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को विजय माल्या ने उनके अच्छे परफॉर्मेंस का इनाम दिया है। इस साल कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी करेंगे।
इस बात का ऐलान आरसीबी ने बुधवार को किया।
कोहली ने साल 2012 में शानदार प्रदर्शन किया था। छोटे से वनडे करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स धराशायी करने वाले कोहली को टीम इंडिया की वाइस कैपटेंसी भी सौंपी गई।
माल्या ने इन सभी बातों से प्रभावित होते हुए कोहली को अपनी टीम का नया सुल्तान नियुक्त कर दिया।
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में कोहली 11वें पायदान पर हैं। उन्होंने अब तक 119.28 की स्ट्राइक रेट से 1639 रन बनाए हैं।
उन्होंने अब तक आईपीएल में 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं।
आगे क्लिक कर देखिए, विजय माल्या के नए सुल्तान विराट कोहली के खास अंदाज...