खेल डेस्क. टीम इंडिया के विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से अगले स्टार होने की झलक दिखा दी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हंबनतोता में हुए पहले वनडे में अर्धशतक लगा कर एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साथ ही वे वनडे करियर में सबसे तेज 12 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली ने वनडे में लगातार पांचवीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। यह कारनामा इससे पहले सचिन तेंडुलकर ने किया था। 18 साल बाद एक बार फिर कोहली ने वैसा ही धमाल कर दिखाया।
आइए, जानते हैं कोहली के इस रिकॉर्ड से जुड़ी कुछ खास बातें...