खेल डेस्क. दिसंबर महीने की पहली तारीख के साथ ही साल 2012 की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। स्पोर्ट्स वर्ल्ड के लिए यह साल स्पेशल रहा। कुछ खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई, तो कुछ ने अपनी हरकतों से शर्मिंदा भी किया।
dainikbhaskar.com आपके लिए लेकर आया है साल भर हुए कुछ ऐसे ही इवेंट्स का टोटल रीकॉल।
पहली सीरीज है उन 10 पलों की जो खेल भावना को तार-तार कर गए। एक खिलाड़ी चाहे कितना भी अच्छा खेल क्यों न दिखा दे, लेकिन यदि उसका व्यवहार खराब है तो उसका परफॉर्मेंस फीका लगने लगता है।
साल की शुरुआत में एक ऐसा ही वाकया हुआ था। टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अभद्र इशारे कर सभी की आंखें शर्म से झुका दी थीं।
आइए, तस्वीरों के जरिए दोहराते हैं उस पल को जब कोहली ने विदेश में किया शर्मसार...