मोहाली. धोनी के घर पर जीत का हीरो बनने के बाद मीडिया से बात करना विराट कोहली को महंगा पड़ गया। इस गलती के लिए विराट ने बीसीसीआई से माफी मांगी।
बीसीसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी सीरीज के दौरान मीडिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा बात नहीं कर सकता।
रांची में नाबाद 77 रन की पारी खेलने के बाद मैन ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने टीम को 7 विकेट की धमाकेदार जीत दिलाने के बाद इंग्लिश अखबार 'द टेलीग्राफ' को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी कप्तानी पर कमेंट दिए थे।
सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट अधिकारियों ने टीम के सपोर्ट स्टाफ से ईमेल के जरिए इस मामले में सफाई मांगी। बीसीसीआई का सवाल था कि आखिर कोहली ने मीडिया से बात की कैसे? स्टाफ ने जवाब में कहा कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी।
कोहली ने इस पर स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि उन्हें इस नियम की पूर्णतः जानकारी नहीं थी। कोहली ने अपने माफीनामे में इस बात पर जोर दिया कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी।
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से आगे है। राजकोट में 9 रन की नजदीकी हार के बाद धोनी ब्रिगेड ने कोच्चि और रांची में जबरदस्त जीत दर्ज की। अब श्रृंखला का चौथा मैच मोहाली में 23 तारीख को खेला जाएगा।
आगे क्लिक कर जानिए, आखिर ऐसा क्या कह दिया विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में...