विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Virat Kohli Reveals Secret Behind Test Success

SECRET: आखिरकार विराट कोहली ने खोल ही दिया 'वो' राज

Agency | Sep 04, 2012, 11:32AM IST
 
 

बेंगलुरू. भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट की जीत में अपने शतक और नाबाद अर्धशतक से 'मैन ऑफ द मैच' बने युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने आज कहा कि धैर्य के साथ खेलना काम आया।

विराट ने 'मैच ऑफ द मैच' अवार्ड लेने के बाद कहा, "मैं जब बल्लेबाजी करने उतरा तो उस समय परिस्थितियां मुश्किल थीं लेकिन मैंने और धोनी ने फैसला किया कि विकेट पर टिके रहना है और अनावश्यक खतरा नहीं उठाना है।"

विराट ने कहा, मेरा स्वाभाविक खेल सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन आज मैंने धैर्य भी दिखाया क्योंकि टीम को इसकी जरुरत थी और हमें इसका फायदा मिला। पिच अब भी अच्छी थी, लेकिन इसमें चौथे दिन टर्न था। यह बेहतरीन टेस्ट विकेट थी।

युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन में हमेशा निरन्तरता बनाए रखने की कोशिश करते है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टिके रहने के लिए जरुरी है। विराट ने साथ ही बेंगलुरू के दर्शकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू टीम की तरफ से खेलते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment