खेल डेस्क. क्रिकेट क्रेजी फैन्स की विश सांता क्लॉज ने सुन ली है। पूरे पांच साल बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें पूरी सीरीज के लिए आपस में टकरा रही हैं। 2 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच क्रिसमस के दिन बेंगलुरु में होगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब कोई टी-20 मुकाबला क्रिसमस के दिन हो रहा है। इससे पहले तीन वनडे और एक टेस्ट मैच क्रिसमस के दिन हुए हैं। 1990 में बांग्लादेश और भारत के बीच चंडीगढ़ में वर्ल्ड क्रिकेट का पहला क्रिसमस वनडे खेला गया था। इसके बाद 1993 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच रावलपिंडी में क्रिसमस के दिन वनडे हुआ।
1997 में इंदौर में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच भी क्रिसमस के दिन खेला गया था।
क्रिसमस के दिन एक टेस्ट मैच भी हुआ है। यह एकमात्र क्रिसमस टेस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच 1982 में कराची में खेला गया था। 23 दिसंबर को शुरू हुए मैच के तीसरे दिन क्रिसमस पड़ा था। उस दिन इमरान खान ने 5 विकेट चटकाए थे।
30 साल बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिसमस के दिन आमने सामने होंगी। इस खास मौके पर क्या रहेगी दोनों टीमों के खिलाड़ियों की विश?
आगे क्लिक कर जानिए, क्या मांगेंगे सांता से इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी