विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Viswanathan-Anand-Wins-Grenke-Classic-After-Thrilling-Last-Round

आनंद ने जीता ग्रेंके क्लासिक शतरंज खिताब

Agency | Feb 18, 2013, 19:15PM IST
 
 


जर्मनी विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के अरकादीज नाईदित्स पर शानदार जीत से ग्रेंके शतरंज क्लासिक ट्रॉफी जीत ली। इस जीत के साथ ही आनंद ने साल का पहला खिताब अपने नाम किया है। आनंद ने 6.5 अंक से खिताब जीता जबकि कारूआना उनसे आधा अंक पीछे रहे।

आनंद को जीत के लिए इटली के फैबियानो कारूआना के परिणाम का भी इंतजार करना पड़ा, जिन्होंने जर्मनी के डेनियल फ्राइडमैन से बाजी ड्रॉ कराई जिससे आनंद को जीत मिल गई।

आनंद के लिए यह जीत काफी लंबे समय बाद आई है और इस साल के अंत में उन्हें विश्व चैम्पियनशिप मैच भी खेलना है ऐसे में इस जीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इंग्लैंड के माइकल एडम्स और जर्मनी के जार्ज मेयर के बीच भी बाजी ड्रॉ रही, जो पांच-पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment