नई दिल्ली. टेस्ट की पिच पर कंगारुओं के सबसे बड़े दुश्मन रहे वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। इस बार वे मैदान पर नहीं बल्कि कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्स के चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे।
स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इस हैदराबादी सितारे को अपनी कमेंट्री टीम में शामिल किया है। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 तारीख से शुरू हो रहे चेन्नई टेस्ट से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।
स्टार स्पोर्ट्स बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 'असली टेस्ट अभी बाकी है' के नाम से प्रमोट कर रहा है।
स्टार इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजय गुप्ता ने इस बात की जानकारी गुरुवार को दी।
आगे क्लिक कर जानिए, लक्ष्मण की इस कमेंट्री इलेवन के सितारों का लेखा-जोखा...