SPECIAL LAXMAN: कंगारुओं का शिकार करने में माहिर हैं अपने लक्ष्मण
Dainikbhaskar.com
| Aug 18, 2012, 12:37PM IST

खेल डेस्क.टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारतीय क्रिकेट को पिछले 16 सालों से अपनी सेवाएं देने वाले लक्ष्मण लगातार हो रही आलोचनाओं से दुखी होकर यह कदम उठाया।
हैदराबाद के इस स्टाइलिश खिलाड़ी ने अपने बल्ले से कई बार टीम की जीत में अहम योगदान किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज लक्ष्मण के होम टाउन हैदराबाद में हो रहे टेस्ट से होगा। वे इसी टेस्ट को अपना अंतिम मैच बना सकते हैं। यह मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा।
आइए, एक नजर डालते हैं वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण की लाइफ और करियर से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें...






