विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Wasim Akram Fumes Over Gambhir Exclusion Warns Dhoni

'प्यार के दिन' कप्तान धोनी को मिली 'धमकी', पाकिस्तानी ने सुनाई 'खरी-खोटी'

1 of 7 Photos
मुंबई. स्टार ओपनर गौतम गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित टीम में न लिए जाने के फैसले पर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम हैरान हैं। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे गौतम को लेकर गंभीर रहें।
 
मुंबई में आयोजित टोयोटा यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप के अवसर पर अकरम ने अपनी इस भड़ास को जाहिर किया।
 
अकरम ने कहा, "गंभीर एक शानदार बल्लेबाज हैं। उनमें एक अच्छा बैट्समैन होने के साथ ही एक बेहतरीन लीडर होने के गुण भी हैं। एक ऐसा प्रॉमिसिंग बल्लेबाज जो कि टीम इंडिया को अगले 5-6 सालों तक अपनी सेवाएं देने के काबिल है, उसे टीम से बाहर करना बेवकूफी है।"
 
स्विंग के सुल्तान के नाम से मशहूर रहे इस पाकिस्तानी पेसर ने धोनी की खिंचाई करते हुए कहा कि उन्हें गंभीर जैसे खिलाड़ी के साथ सोच-समझकर ही व्यवहार करना चाहिए।
 
अकरम हमेशा से गंभीर के मुरीद रहे हैं। खब्बू ओपनर ने कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की लाजवाब कप्तानी कर अकरम को अपना दीवाना बना दिया। दोनों केकेआर से जुड़े हुए हैं।
 
अकरम ने गंभीर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जुड़ी कुछ और बातों पर भी चर्चा की।
 
आगे क्लिक कर जानिए, पाकिस्तानी टीम के दिग्गज ने भारतीय टीम को दिए कौन-कौन से खास टिप्स...

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment