विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> West Indies Beat Australia After 16 Years In Cricket Pollard Charles Hero

'सचिन के लाडले' का कारनामा... 16 साल बाद बना दिया कंगारुओं का 'कोरमा'

1 of 6 Photos
ब्रिस्बेन. वेस्टइंडीज ने टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन होने का अपना रुतबा कायम रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी भी फॉर्मेट में 16 साल में इंडीज की यह पहली जीत है। इस एकमात्र टी-20 मैच में कीरोन पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच (3 विकेट और 26 रन) का अवॉर्ड मिला। वेस्टइंडीज ने इस जीत से पहले फरवरी 1997 में पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 
 
किरॉन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के खास खिलाड़ी भी हैं। सचिन तेंडुलकर की इस टीम में वे अहम रोल निभाते हैं।
 
ब्रिस्बेन में खेले गए टी-20 मैच में इंडीज ने छह विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती को आठ विकेट पर 164 रन पर थाम दिया। इंडीज ने इस जीत से वनडे सीरीज में मिली 0-5 की हार का गम कुछ कम किया।
 
इंडीज ने विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (8) का विकेट जल्दी गंवाया, लेकिन इसके बाद चार्ल्स (57), डेरेन ब्रावो (32), कीरोन पोलार्ड (26), आंद्रे रसेल (23*) और कप्तान डेरेन सैमी (20) ने जोरदार पारियां खेलते हुए वेस्ट इंडीज को मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। 
 
चार्ल्स और ब्रावो ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की जोरदार साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेम्स फॉल्कनर ने 28 रन पर तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और नाथन काल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम एडम वोग्स के 51 रन के बावजूद मैच हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच कीरोन पोलार्ड ने तीन विकेट और सुनील नारायण ने दो विकेट झटके। 
 
आगे क्लिक कर देखिए, कैसे वेस्ट इंडीज ने रचा इतिहास

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment