विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> West Indies Sri Lanka In T 20 World Cup

T-20 : जयवर्धने ने छोड़ी कप्‍तानी, पाकिस्‍तानी टीम में नाराजगी

Dainikbhaskar.com | Oct 08, 2012, 08:52AM IST
 
 

नई दिल्‍ली. वेस्‍टइंडीज टी-20 का नया बादशाह है। रविवार रात उसने फाइनल में मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्‍जा किया। इस जीत से वेस्‍टइंडीज टीम जश्‍न में डूबी है वहीं श्रीलंकाई टीम में निराशा का माहौल है। श्रीलंका के कप्‍तान महेला जयवर्धने ने हार के बाद टी-20 की कप्‍तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। महिला टी-20 में ऑस्‍ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को हराकर खिताब जीता।
 
टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम में भी फूट दिखने लगी है। दिग्गज ऑल राउंडर अब्दुल रज्जाक ने कप्तान मोहम्मद हफीज पर पक्षपात का आरोप लगाया। लाहौर लौटने के बाद रज्जाक ने कहा कि उन्हें जानबूझकर प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। रज्जाक ने टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन 22 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान हफीज ने उन्हें एक भी ओवर डालने का मौका नहीं दिया। रज्‍जाक की इस टिप्‍पणी पर पीसीबी ने उन्‍हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 
देखें : कुछ यूं गैंगनाम स्टाइल में थिरके नए वर्ल्ड चैंप
पढ़ें : धोनी के साथ क्‍या सलूक किया जाए?
देखें 25 BEST PHOTOS : T20 वर्ल्‍ड कप के कुछ खास पल
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment