विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> West Indies Vs England t20 Wc Super 8

LIVE: वेस्ट इंडीज ने टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | Sep 27, 2012, 19:55PM IST
 
 


पल्लेकल. ओपनिंग बैट्समैन जॉनसन चार्ल्स (84) और क्रिस गेल (58) की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्ट इंडीड ने सुपर-8 स्टेज के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हराया।

 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज 4 विकेट गंवा कर 164 रन ही बना सके।

 

मैन ऑफ द मैच चार्ल्स

 

वेस्ट इंडीज के लिए जॉन्सटन चार्ल्स ने 56 गेंदों पर 84 रन बनाए। अपने करियर के पहले टी-20 अर्धशतक में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने क्रिस गेल के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। इस परफॉर्में के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।

 

बेकार गई मॉर्गन की पारी

 

इंग्लैंड के इयोइन मॉर्गन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में महज 36 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने तेजी से रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ओपनर एलेक्स हेल्स ने भी 68 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वे भी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाए।

 

क्रिस गेल का स्टार परफॉर्मेंस

 

गेल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए बेहतरीन 58 रन की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से यह अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट भी झटका।

 

रामपॉल का कमाल


पहले ही ओवर में रवि रामपॉल ने इंग्लैंड को दो झटके दिए। इंग्लिश पारी की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज क्रेग कीस्वेटर आउट हुए। उन्हें रामपॉल ने पोलार्ड के हाथों कैच करवा कर आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी को आए लूक राइट भी बिना खाता खोले आउट हुए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर रामपॉल ने उन्हें गेल के हाथों लपकवा कर आउट किया। टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पहली दो गेंदों पर विकेट लेने वाले रामपॉल पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और वेस्ट इंडीज के ही फिडेल एडवर्ड्स ने मैच की पहली गेंद पर विकेट झटके थे। दोनों ही गेंदबाजों ने आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को अपना शिकार बनाया था।
 
इससे पहले हुए श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में मेजबान ने सुपर ओवर में बाजी मारी। दोनों टीमों ने 174-174 रन बनाए। मैच टाई होने पर नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 14 रन का टार्गेट दिया। जवाब में कीवी टीम 1 विकेट पर 6 रन ही बना सकी। (पढ़िए मैच रिपोर्ट)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment