आईपीएल छठे सीजन की जहां तैयारियां चल रही हैं वहीं इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारे शनिवार से शुरू हो रही सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाली यह टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय सिनेमा के अलग अलग हिस्सों की टीमें भाग लेती हैं।
लीग की शुरुआत हैदराबाद के विष्णुवर्धन इंदूरी ने 2010 में की थी। पहला सीजन 2011 में खेला गया जिसमें चार टीमों चेन्नई राइनोज, तेलुगु वॉरियर्स, मुंबई हीरोज व कर्नाटका बुल्डोजर्स ने भाग लिया था।
बीते सीजन में जहां केरला स्ट्राइकर्स और बंगाल टाइगर्स की टीमें इसमें शामिल हुई थीं वहीं इस बार लीग में दो और नई टीमें वीर मराठी और भोजपुरी दबंग भी भाग ले रही हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल बिपासा बसु और काजल अग्रवाल इस सीजन में लीग की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं।
पिछले सीजन में चेन्नई राइनोज ने कर्नाटका बुल्डोजर्स को केवल एक रन से हराकर खिताब जीता था।
आइए तस्वीरों में देखें इस बार भाग ले रही टीमों को और जानें कौन है वो हॉट स्टार जो ब्रांड एंबेसडरर के रूप में इन टीमों का मैदान में बढाएंगी हौसला...