विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> What Is Celebrity Cricket League?

CCL: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मतलब ग्लैमर और क्रिकेट का फुल डोज

dainik bhaskar.com | Feb 09, 2013, 16:12PM IST
 
 


आईपीएल छठे सीजन की जहां तैयारियां चल रही हैं वहीं इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज के सितारे शनिवार से शुरू हो रही सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाली यह टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय सिनेमा के अलग अलग हिस्सों की टीमें भाग लेती हैं।

लीग की शुरुआत हैदराबाद के विष्णुवर्धन इंदूरी ने 2010 में की थी। पहला  सीजन 2011 में खेला गया जिसमें चार टीमों चेन्नई राइनोज, तेलुगु वॉरियर्स, मुंबई हीरोज व कर्नाटका बुल्डोजर्स ने भाग लिया था।

बीते सीजन में जहां केरला स्ट्राइकर्स और बंगाल टाइगर्स की टीमें इसमें शामिल हुई थीं वहीं इस बार लीग में दो और नई टीमें वीर मराठी और भोजपुरी दबंग भी भाग ले रही हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल बिपासा बसु और काजल अग्रवाल इस सीजन में लीग की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई हैं।

पिछले सीजन में चेन्नई राइनोज ने कर्नाटका बुल्डोजर्स को केवल एक रन से हराकर खिताब जीता था।

आइए तस्वीरों में देखें इस बार भाग ले रही टीमों को और जानें कौन है वो हॉट स्टार जो ब्रांड एंबेसडरर के रूप में इन टीमों का मैदान में बढाएंगी हौसला...

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment