किमबर्ले. मैन ऑफ द मैच केन विलियमसन की धुआंधार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 27 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मेजबान न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
डि बियर्स डायमंड ओवल ग्राउंड पर हुए मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट गंवाते हुए 279 रन का स्कोर बनाया। ओपनर मार्टिन गप्टिल के बिना खाता खोले तीसरे ओवर में आउट होने के बाद क्रीज पर आए केन विलियमसन ने नाबाद 145 रन की पारी खेली। ग्रांट इलियट ने 48 रन का योगदान दिया।
जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 252 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ओपनर ग्रीम स्मिथ (66) और कोलिन इनग्रम (79) ने हाफ सेंचुरी जरूर लगाईं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
आईसीसी रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज साउथ अफ्रीका को 8वीं रैंकिंग वाली कीवी टीम से वनडे सीरीज में बुरी तरह पिटना पड़ा है। कीवी टीम की जीत ने भारतीय टीम की नंबर 1 कुर्सी और मजबूत कर दी।