खेल डेस्क. पहले इंग्लैंड, फिर ऑस्ट्रेलिया और अब
पाकिस्तान, हर टीम ने धोनी के धुरंधरों का जम कर बैंड बजाया। 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया विदेशी मैदानों पर तो फ्लॉप हुई ही, घर पर भी उसे मुंह की खानी पड़ी। टीम की लगातार नाकामी के बाद चारों ओर से आवाजें उठीं बदलाव की। सेलेक्टर्स ने बहुत 'सोच-विचार' करने के बाद
क्रिकेट टीम में किया सबसे बड़ा चेंज। वीरेंद्र सहवाग बाहर और रोहित शर्मा अंदर।
संदीप पाटिल की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले पर फैन्स हैरान हैं। यदि खराब फॉर्म के कारण वीरेंद्र सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों से बाहर किया गया है, तो वीरू से भी ज्यादा फ्लॉप रोहित शर्मा को क्यों अंदर रखा गया?
जब रोहित शर्मा के
सेलेक्शन पर सवाल उठा तो बीसीसीआई का कहना था, "क्या करते, कोई ऑप्शन ही नहीं था।" चयनकर्ताओं के इस जवाब ने भारतीय क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। क्या सवा सौ करोड़ की जनता वाले देश में रोहित शर्मा से बेहतर खिलाड़ी नहीं है?
dainikbhaskar.com ने मौजूदा रणजी सीजन के आंकड़े और परफॉर्मेंसेस पर नजर फिरायी तो कुछ अलग ही तस्वीर सामने आई। चयनकर्ताओं को जहां एक बेहतर विकल्प तलाशने में मुश्किल आ रही थी, वहीं हमने रोहित शर्मा से बेहतर और कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस वाले सात बल्लेबाजों के नाम ढूंढ निकाले।
आगे क्लिक कर जानिए, टीम इंडिया में रोहित शर्मा से बेहतर कौन-कौन से बल्लेबाज कर रहे हैं परफॉर्म और किन्हें मिलना चाहिए था मौका...
फोटो: जीवनजोत सिंह