पुणे. यूसुफ पठान का बल्ला जम बोलता है, तो गेंदबाज हाय-हाय करने के सिवा कुछ और नहीं कर पाते। वडोदरा टीम के कप्तान यूसुफ पठान ने एक बार फिर अपना विस्फोटक अंदाज दिखा कर अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।
पूना क्लब ग्राउंड पर हुए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में पठान की नॉटआउट हाफ सेंचुरी के दम पर वडोदरा ने महाराष्ट्र को 4 विकेट से हराया।
गेंदबाजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 49 ओवरों में महज 177 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर जीत की नींव रख दी थी।
178 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए वडोदरा ने महज 34 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान यूसुफ पठान ने तूफानी पारी खेल कर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।
पठान ने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने भी 5 चौकों से सजी 40 रन की पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों के बूते वडोदरा ने 178 रन के टार्गेट को 29.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
नेशनल टीम से बाहर चल रहे यूसुफ सेलेक्टर्स का भरोसा फिर से जीतने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं।
आगे क्लिक कर देखिए, साल 2013 में अब तक कैसा रहा है यूसुफ पठान का धमाल...