विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Yuvraj Manoj Tiwary Hit Half Century For India A

Ind vs Eng: युवराज सिंह ने ठोका पचासा, शतक से चूके तिवारी

Dainikbhaskar.com | Oct 30, 2012, 17:11PM IST
 
 

मुंबई. ओपनर अभिनव मुकुंद (73) और मध्यक्रम के बल्लेबाजों मनोज तिवारी (93) तथा युवराज सिंह (59) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए भारत-ए को टूरिंग इंग्लैंड के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन 9 विकेट पर 369 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया और 15 नवंबर में अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपना दावा ठोक दिया।
 
हालांकि, ओपनर मुकुंद अभी तक टेस्ट टीम की रेस में कहीं शामिल नहीं किए जा रहे थे, लेकिन ओपनिंग के दो अन्य दावेदारों मुरली विजय (सात) और अजिंक्य रहाणे (चार) के सस्ते में आउट होने के बाद जिस तरह उन्होंने 83 गेंदों 16 शानदार चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली उससे उन्होंने खुद को कहीं न कहीं इस रेस में शामिल कर लिया।
 
तिवारी, हालांकि, सात रन से शतक बनाने से चूक गए थे, मगर उन्होंने 150 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 93 रन बना कर मध्यक्रम के लिए अपना मजबूत दावा पेश किया। मध्यक्रम के ही एक अन्य दावेदार युवराज सिंह ने अपनी शानदार वापसी का सिलसिला जारी रखते हुए 80 गेंदों में सात चौकों और चार जोरदार छक्कों की मदद से 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
 
ऑलराउंडर इरफान पठान ने 83 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से उपयोगी 46 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम के एक अन्य दावेदार और भारत-ए के कप्तान सुरेश रैना इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 32 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बना कर पवेलियन लौट गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment