नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह की छवि हमेशा से एक प्लेब्वॉय वाली रही है। किम शर्मा से लेकर सृष्टि शर्मा तक उनके किस्से मशहूर हैं। लेटेस्ट गॉसिप न्यूज के मुताबिक युवी आज कल लंदन में काम कर रही भारतीय मूल की राज कांग के साथ डेटिंग कर रहे हैं।
30 साल की राज कांग अर्नस्ट एंड यंग के लंदन ऑफिस में काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात पिछले साल लॉर्ड्स में हुई थी। यही नहीं, इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ युवराज के कमबैक टी-20 मैच में वे उनका उत्साह बढ़ाने चेन्नई पहुंची थीं। राज युवराज की मां शबनम सिंह के साथ बैठी नजर आई थीं।
खबरचियों के मुताबिक राज युवी के कैंसर फाउंडेशन के लिए फंड इकट्ठा करने में भी मदद कर रही हैं।
युवराज सिंह के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है।
आगे क्लिक कर जानिए युवी की स्टार गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट