खेल डेस्क. अहमदाबाद का मैदान एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में पहला टी-20 गंवाने के बाद
धोनी ब्रिगेड ने मोटेरा में मैदान मार लिया। भारत ने सीरीज के आखिरी टी-20 में पाकिस्तान को 11 रनों से हरा कर 1-1 से बराबरी कर ली।
इस जीत के हीरो रहे खब्बू ऑलराउंडर युवराज सिंह। युवी ने 72 रन की विस्फोटक पारी से इंडिया की जीत की नींव रखी।
युवी के लिए यह अर्धशतक बनाना आसान नहीं था। अपनी पारी की चौथी ही गेंद पर वे घायल हो गए थे, लेकिन उस चोट ने जैसे उनमें पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करने का जुनून भर दिया।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, युवराज की तूफानी पारी का रोमांच...