T-20 WC: श्रीलंका में बिगड़ी युवराज की हालत, धोनी को हुई टेंशन!
Dainikbhaskar.com
| Sep 22, 2012, 00:03AM IST
कोलंबो. टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच डंकन फ्लेचर टीम की सलामी जोड़ी और तेज गेंदबाजों के फ्लॉप होने से परेशान हैं, वहीं अब फिटनेस भी एक नई समस्या बन कर सामने आई है।
सबसे बड़ा खतरा टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह पर मंडरा रहा है। तबीयत नासाज़ होने के कारण युवी ने शुक्रवार को हुए प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। उनके अलावा सुरेश रैना भी खराब सेहत के कारण अभ्यास से दूर रहे। टीम इंडिया को अपना अगला ग्रुप मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेलना है।
आइए, जानते हैं खेल के अलावा किन समस्याओं से जूझ रही है धोनी ब्रिगेड...






