खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के गिरते फॉर्म पर चाहे जितने भी सवाल क्यों न खड़े हों, लेकिन इस साल भारतीय क्रिकेट के लिए एकमात्र यादगार लम्हा सिर्फ और सिर्फ उनका 100वां शतक रहा।
बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में सेंचुरी लगा कर तेंडुलकर ने इस शानदार रिकॉर्ड को हासिल किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 सेंचुरी लगाई हैं।
वनडे और टी-20 क्रिकेट भले ही कितने भी रोमांचक क्यों न हों, एक बल्लेबाज की असली परख फर्स्ट क्लास क्रिकेट में होती है। सचिन ने इंटरनेशनल में 100 शतक भले ही लगाए हों, लेकिन वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर सके। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए शायद ही वे कभी इस असली महाशतक तक पहुंच सकें।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 या उससे अधिक सेंचुरी लगाने का कारनामा वैसे तो 25 बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन एशिया से सिर्फ एक बल्लेबाज ने 100 फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाई हैं। उस धाकड़ बल्लेबाज का नाम है, जहीर अब्बास।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे जहीर अब्बास ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बनाया था यह अनूठा रिकॉर्ड...