विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Zimbabwe Vs Sri Lanka t20 World Cup Live Score

चला मेंडिस का मैजिक, 82 रन से जीती श्रीलंका

1 of 8 Photos

हम्बनतोता. अजंथा मेंडिस की घातक गेंदबाजी और जीवन मेंडिस के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने चौथे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड में विजयी आगाज किया। महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए उद्घाटन मैच में मेजबान श्रीलंका ने 82 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की।

 

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 4 विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया। कुमार संगकारा ने 44 और तिलकरत्ने दिलशान ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जीवन मेंडिस ने नाबाद 43 रन का योगदान किया।

 

जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी पारी 100 रन पर ढेर हो गई। अजंथा मेंडिस ने टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स हासिल करते हुए महज 8 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्होंने उमर गुल के 6 रन देकर 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

 

बल्ले से नाबाद 43 रन का योगदान करने वाले जीवन मेंडिस ने गेंद से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे का आखिरी विकेट लसित मलिंगा ने चटकाया।

 

जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज हेमिल्टन मासाकात्जा ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। एल्टन चिगम्बुरा ने 19, ग्रीम क्रेमर ने 17, वूसी सिबांडा ने 11 और क्रेग इरविन ने 10 रन का योगदान किया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

 

19 तारीख को टूर्नामेंट के दो मुकाबले होंगे। सबसे पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच शाम 7.30 बजे से होगा।

 


STAR: टी-20 वर्ल्ड कप श्रीलंका के कप्तान का खास रिकॉर्ड'
कामरान ने आखिरी ओवर में मारा छक्‍का, जीता पाकिस्‍तान
इन पांच कारणों से पाकिस्‍तान से हारी टीम इंडिया
पाकिस्तान ने तोड़ा टीम इंडिया का खास रिकॉर्ड


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment