विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Euro 2012 >> Football: Germans Eye Euro Title To Crown Golden Generation‎

आसान नहीं इटली से पार पाना

एजेंसी | Jun 28, 2012, 08:43AM IST
 
 


दोनेत्स्क (पोलैंड). स्ट्राइकरों के धमाकेदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंचे तीन बार के चैंपियन जर्मनी और इटली का सेमीफाइनल मैच यहां गुरुवार को होगा। यूरो कप फुटबॉल के इस मैच में जर्मनी के सामने इटली के डिफेंस को भेदने की चुनौती होगी। 
गत उपविजेता जर्मनी का अब तक टूर्नामेंट में जहां दारोमदार आक्रामक फुटबॉल पर रहा है, वहीं इटली ने अपने दमदार डिफेंस से सबको आश्चर्यचकित किया है। दोनों ही टीमें अब तक मात्र एक-एक मौके पर ही सेमीफाइनल में हारी हैं। इटली इससे पहले तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचकर दो फाइनल खेलने में कामयाब रहा है, जबकि जर्मनी आठ सेमीफाइनल खेल कर सात खिताबी मुकाबलों में पहुंचा है। 
इटली 46 साल पहले यूरो कप जीत चुका है, जबकि जर्मनी ने आखिरी बार चार साल पहले खिताब जीता था। बड़े टूर्नामेंटों का इतिहास देखें, तो पलड़ा इटली के पक्ष में भारी है, लेकिन यूरो कप के मामले में यह मुद्दा थोड़ा टेढ़ा हो जाता है। दोनों टीमें अब तक सात बार बड़े टूर्नामेंटों में टकराई हैं, जिनमें से एक बार भी जर्मनी को जीत नसीब नहीं हुई है। 
यूरो कप में दोनों के बीच हुए अब तक के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे हैं१ मौजूदा सत्र में यूरो कप में अब तक लगातार अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले हैं, इसलिए इस मैच को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल होगा।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment