स्पेन का यूरो कप पर कब्जा, इटली को धूल चटाई
Dainikbhaskar.com
| Jul 02, 2012, 03:04AM IST

कीव। स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूरो कप पर लगातार दूसरी बार कब्जा जमा लिया। 14वें यूरो कप के खिताबी भिड़ंत में स्पेन ने इटली को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेन के सामने इटली का कोई धुरंधर नहीं चल सका।
इस शानदार जीत के साथ स्पेन ने यूरो कप पर तीसरी बार कब्जा जमाया। पहली बार उसे 1964 में जीत मिली थी, जबकि दूसरी बार 2008 ई. में मिली थी। एकतरफा मुकाबले में स्पेन शुरू से ही हावी रहा और शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
तस्वीरों में देखें यूरो कप 2012 का फाइनल
ये हैं टीम इंडिया में एंट्री के TOP 5 दावेदार
टीम इंडिया में एंट्री के दावेदार ये पांच बॉलर्स





