ओलंपिक : विजेंदर क्वार्टर फ़ाइनल में तो साइना सेमी फाइनल में

लंदन. 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मुकाबले मेंविजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते भारत को रजत पदक दिलाया है। बेहद कड़े मुकाबले में वो चार अंक से गोल्ड मेडल से चूक गए। विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए क्यूबा के लॉरिस पूपो ने गोल्ड मैडल जीता। पूपो ने 34 और विजय कुमार ने 30 अंक अर्जित किए। चीन के डिंग फेंग ने 27 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता।
लंदन ओलिंपिक में यह भारत का पहला रजत पदक है। अब भारत के पास एक रजत और एक कांस्य पदक है। विजय की इस जीत को सलाम करते हुए हिमाचल सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की। 27 वर्षीय विजय कुमार हिमाचल के हमीरपुर जिले के हरसौर गांव केरहने वाले है। वो सेना में सूबेदार हैं। उनके पदक जीतने की खबरे आते ही पूरा हरसौर जश्न में डूब गया (यहां क्लिक करके देखे जश्न की तस्वीरें।)
इससे पहले ज्वॉयदीप कर्माकर 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतियोगिता में मात्र .9 प्वाइंट से पदक से चूक गए। 699.1 अंक अर्जित कर कर्माकर चौथे नंबर पर रहे। क्वालीफाई राउंड में विजय 585 अंक अर्जित करके चौथे स्थान पर रहे थे। लेकिन 50 मीटर राइफल प्रो फाइनल में गगन नारंग से निराशा हाथ लगी है। शूटिंग में पहले ही कांस्य पदक जीत चुके नारंग इस स्पर्धा में क्वॉलीफाई तक नहीं कर पाए। वहीं हॉकी में एक बार फिर भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत लगातार तीसरा मुकाबला हार गया है। इकतरफा मुकाबले में जर्मनी की टीम ने भारत को 5-2 से हराया।
लंदन ओलंपिकः बॉक्सिंग में विकाश हुआ विजयी
रोशनी और बारिश ने रोका सानिया का मैच, आज होगा मुकाबला
लंदन में भारत को पहला रजत दिलाने वाले विजय के बारे में जानिए सबकुछ
PHOTOS: जानिए इतिहास रचने वाली साइना नेहवाल से जुड़ी खास बातें
OLYMPIC: साइना ने रचा इतिहास







