विज्ञापन
 
Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> Fixing In Olympic Boxing

OLYMPIC : बॉक्सिंग में फिक्सिंग, दो गोल्‍ड मेडल की कीमत 78 करोड़!

1 of 6 Photos

लंदन. ओलिंपिक एक सवाल उठ रहा है कि क्‍या बॉक्सिंग में दिए गए मेडल 'फिक्‍स थे? बॉक्सिंग के कई मुकाबलों में विवादित फैसले सामने आए हैं। इनमें कुछ मुकाबले भारत के भी थे जिसके स्‍कोरिंग में गड़बड़ी की शिकायत भारतीय अधिकारियों ने की। अब 'बीबीसी' की पड़ताल में पता चला है कि अजरबैजान ने दो गोल्‍ड मेडल के बदले इंटरनेशनल बॉक्सिंग के अधिकारियों को नौ मिलियन पाउंड (78,04,94,118 रुपये) की पेशकश की थी। हालांकि इंटरनेशनल बॉक्सिंग अथॉरिटी ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को भी 'मेडल के बदले कैश' लिए जाने के आरोप से जुड़े सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन बीबीसी को पिछले साल ही बॉक्सिंग से जुड़े सूत्रों ने इस तरह की सौदेबाजी की बात बताई थी।




बीते साल 'न्‍यूजनाइट' की पड़ताल में अजरबैजान के एक शख्‍स और वर्ल्‍ड सीरीज बॉक्सिंग के बीच हुए निवेश से जुड़े एक गोपनीय सौदे का पता चला था। वर्ल्‍ड सीरीज बॉक्सिंग का संचालन इंटरनेशनल एमेच्‍योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया जाता है जो ओलिंपिक बॉक्सिंग का संचालन भी करता है। 
अजरबैजान के निवेशक ने करीब दिवालिया हो चुके वर्ल्‍ड सीरीज बॉक्सिंग को नौ मिलियन पौंड की रकम देने का वादा किया था। अजरबैजान के आपात मामलों के मंत्री कमालाद्दीन हेदरोव ने इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट का ईमेल किया था। सूत्रों का कहना है कि वर्ल्‍ड सीरीज बॉक्सिंग के चीफ ऑपरेटिंग अफसर इवान खुदाबख्‍श ने बताया कि यह गोपनीय सौदा दो गोल्‍ड मेडल के एवज में किया गया था।
(फोटो: लंदन ओलिंपिक में 10 अगस्‍त को खेले गए 91 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के रॉबर्टो कैमरेल को विजेता घोषित किया गया। कैमरेल ने अजरबैजान के मेगोमेड्रासुल मेडजिडोव को हराया)  
जानिए, किसने बनाया ओलिंपिक रिकॉर्ड, किसका बना विश्व रिकॉर्ड
ओलिंपिक मेडल विजेता एथीलटों के बारे में कुछ अनसुनी बातें
ओलिंपिक ट्रैक पर प्रायोजकों की चांदी








आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment