OLYMPIC LIVE: भारत की हार का सिलसिला जारी, हॉकी ने फिर किया शर्मसार

लंदन. ओलिंपिक हॉकी में भारत को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। 11वें और 12वें स्थान के लिए हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3-2 से हराया। ओलिंपिक हॉकी मुकाबलों में भारत एक भी मैच नहीं जीत सका।
एथलेटिक्स के पुरुष 50 किमी पैदल चाल में भारत के बसंत बहादुर राणा का मुकाबला भी जारी है। कुश्ती के पुरुष 60 किग्रा फ्री स्टाइल क्वालिफिकेशन में शाम साढ़े पांच बजे योगेश्वर दत्त का मुकाबला है।
इससे पहले 55 किग्रा फ्री स्टाइल कुस्ती में भारतीय पहलवान अमित कुमार से कांस्य की उम्मीद भी टूट गई। पदक के लिए हुए मुकाबले में उन्हें बुल्गारिया के पहलवान ने 2-0 से हरा दिया। पूरे मुकाबले में अमित कभी भी हावी नहीं हो सके।
अमित कुमार 55 किग्रा वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में जार्जिया के पहलवान से 3-1 के अंतर से हार गए। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के हसन रहीमी को 2-1 से हराया था। मुकालबों में मुंबई के नरसिंह यादव भी अपना मैच हार गए। उन्हें कनाडाई पहलवान जूडा जेंट्री ने 1-3 से हराया। नरसिंह 74 किग्रा फ्री स्टाइल श्रेणी में उतरे थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला पहलवान गीता फोगट भी अपना मैच हार गई थीं।








