विज्ञापन
 
Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> London Olympic 2012 Start

LONDON OLYM 2012 : धमाकेदार आगाज

Dainikbhaskar.com | Jul 28, 2012, 01:35AM IST
 
 


लंदन. लंदन के ओलिंपिक स्टेडियम में 30वें ओलिंपिक खेलों का शानदार आगाज हुआ। महारानी एलिजाबेथ की मौजूदगी में ब्रिटिश ग्रामीण पृष्ठभूमि और औद्योगिक क्रांति की शानदार झलक दिखाई गई और रंगारंग आतिशबाजी के साथ स्टेडियम में जमा हजारों लोगों और टीवी पर चार अरब लोगों ने इस नजारे का लुत्‍फ उठाया। 17 दिन तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 26 विभिन्न खेलों में 204 देशों के 10 हजार 500 खिलाड़ी जोर-आजमाइश करेंगे। सबको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, क्‍योंकि ओलिंपिक में मिलने वाले कुल गोल्‍ड मेडल की संख्‍या केवल 302 है। हालांकि दुनिया के इस सबसे बड़े गेम शो की शुरुआत के साथ पाकिस्‍तान और ब्रिटेन में तल्‍खी बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।
सुशील ने तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुवाई की, तो एआर रहमान और इल्या राजा की धुन पर गूंजे पंजाबी गीत ने समा बांध दिया। 3 घंटे के समारोह में अकरम खान और ईमिली का कत्थक नृत्य भी पेश किया गया। ब्रिटेन ने 235 करोड़ रुपए खर्च कर उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment