विज्ञापन
 
Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> London Olympic Update

OLYMPIC LIVE : टिंटू लुका 800 मीटर के फाइनल में

dainikbhaskar.com | Aug 08, 2012, 16:22PM IST
 
 


लंदन. भारतीय मुक्‍केबाज एम सी मेरीकॉम का लंदन ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। अब उन्‍हें कांस्‍य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा। यहां खेले गए 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरीकॉम को ब्रिटेन की निकोला एडम्‍स ने 11-6 से हराया (तस्‍वीरें)। यदि मेरीकॉम सेमीफाइनल में जीत जातीं तो उनका सिल्वर मेडल पक्‍का हो जाता। लेकिन दुनिया की नंबर दो महिला मुक्‍केबाज एडम्‍स के सामने मेरी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। चार राउंड चले मुकाबले में ब्रिटिश मुक्‍केबाज ने मेरीकॉम को 3-1, 2-1, 3-2, 3-2 से हराया। हार से दुखी मेरीकॉम ने कहा, 'मैं अपने देश के लोगों से इस बात के लिए माफी मांगना चाहूंगी कि मैं गोल्‍ड या सिल्‍वर मेडल नहीं जीत सकी। मैं निराश हूं लेकिन खुश भी हूं कि मैंने देश के लिए ओलिंपिक में मेडल जीता।'

 

वहीं, दूसरी तरफ मुक्केबाज देवेंद्रू सिंह से भी पदक की उम्मीद तोड़ दी। आयरलैंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वे 18-23 से हार गए। कई मौकों पर देवेंद्रू काफी आक्रामक दिखे, लेकिन उसका फायदा नहीं मिल सका। कुछ भारी गलतियां भी कीं, जिसके कारण उनपर फाउल भी लगा।
 
सेमीफाइनल मुकाबले से कुछ क्षण पहले मेरीकॉम ने ट्वीट किया था, 'मैं मुकाबले के लिए तैयार हूं। आप सब की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जय हिंद।' मुकाबला खत्‍म होने के बाद मेरीकॉम निराश दिखीं और मीडिया से बात किए बिना चली गईं। उन्होंने सिर्फ़ इतना ही कहा, 'यह मेरा दिन नहीं था, भीड़ निकोला के साथ थी और उसने दूसरे राउंड में मुझसे काफ़ी बढ़त भी हासिल कर ली थी।' उन्‍हें हराने वाली एडम्‍स ने बीबीसी से बातचीत में कहा, 'मेरी कॉम भले ही हार गईं लेकिन वह एक बड़ी खिलाड़ी हैं।'
(फोटो: बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एमसी मेरीकॉम और निकोला एडम्‍स)
 
PHOTOS : ब्रिटेन की निकोला एडम्‍स से इस तरह हारीं मेरीकॉम
VIJAY KUMAR: घास के छत वाले मकान से लंदन ओलिंपिक तक का सफर
OLYMPIC: हार के साथ भारतीय हॉकी का ओलिंपिक मिशन खत्म
अपने धमाकेदार खेल की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंची मेरीकॉम
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment