विज्ञापन
 
Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> London Olympics

विकास ने किया निराश, अब तो मेरीकॉम बचाएंगी भारत की लाज

dainikbhaskar.com | Aug 08, 2012, 08:02AM IST
 
 


लंदन। भारतीय महिला बॉक्सर एमसी मेरीकॉम के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम है। लंदन ओलिंपिक में महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरी का मुकाबला ब्रिटेन की निकोला एडम्स से है। मेरी के प्रशंसकों के लिए अच्छी बात यह है कि उन्होंने निकोला को ध्यान में रखकर तैयारी की है। मेरी ने अपनी रणनीति और तैयारी के बारे में बताया, 'मैं अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रही हूं। मैं पिछले तीन-चार साल से लिवरपूल में अपने से लंबे और बड़े लड़के के साथ अभ्यास कर रही हूं।'
लेकिन क्या यही रणनीति और तैयारी काफी है आखिर मेरीकॉम को जीत पक्की करने के लिए क्या करना चाहिए? इस बारे में जाने-माने बॉक्सिंग कोच ओपी भारद्वाज का कहना है कि मेरीकॉम निकोला एडम्स से जीत सकती हैं बशर्ते वो अपने अनुभव का इस्तेमाल करें।
भारद्वाज ने बताया, 'मेरीकॉम का जो कद है उसके हिसाब से उन्हें दूर से खेलना होगा, लंबे पंच लगाने होंगे और जवाबी हमले पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मैच में वे कितना फुर्ती दिखाती हैं वो तय करेगा कि मेरीकॉम सफल हो पाती हैं या नहीं।'
ट्यूनीशिया की मुक्केबाज़ के खिलाफ़ मेरीकॉम ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में पहला राउंड बहुत संभल कर खेला था और विपक्षी खिलाड़ी की क्षमता को भांप कर आगे के राउंड में तेज़ आक्रमण किया था।
लेकिन क्या सेमीफाइनल में भी यही रणनीति कारगर रहेगी? भारद्वाज कहते हैं कि ऐसा ज़रूरी नहीं है। भारद्वाज ने कहा, 'निकोला विश्व की नंबर दो बॉक्सर हैं और पहले से तैयार होंगी। इस स्तर पर आखिरी मौके पर मेरीकॉम प्रतिद्वंद्वी को आंक नहीं सकती। उन्हें और उनके कोच को निकोला का वीडियो देखकर पहले से मैच की रणनीति बनानी होगी।'
मुकाबला मुश्किल है लेकिन भारद्वाज कहते हैं कि उन्हें मैरीकॉम से जीत की उम्मीद है।
भारद्वाज के मुताबिक, 'मेरीकॉम काफी अनुभवी बॉक्सर है, वो रिंग के अंदर फैसला ले सकती है कि किस आक्रमण को बचाना है और किस पर जवाबी मुक्के बरसाने हैं। मेरीकॉम बाएं हाथ की मुक्केबाज़ है और इसका फायदा उन्हें मिल सकता है।'
लेकिन दूसरी तरफ, मेरीकॉम की प्रतिद्वंद्वी निकोला एडम्स भी तैयार हैं। निकोला ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मेरीकॉम के खिलाफ़ मुकाबले को लंबा खींचना चाहेंगी, जिससे उन्हें फायदा पंहुचेगा। 29 साल की निकोला ने मेरीकॉम को पहले हराया है और उनका हौसला भी काफी बढ़ा हुआ है।
निकोला महान मुक्केबाज़ मोहम्मद अली की प्रशंसक है और उनका वीडियो देखकर उन्होंने मशहूर 'अली शफ़ल' का अभ्यास किया है। इस दांव में खिलाड़ी अपने कदमों को खास अंदाज़ में तेज़ी से आगे-पीछे करता है और विपक्षी को छकाता है।
लंदन ओलिंपिक में भारत के नजरिए से आज तीन प्रमुख मुकाबले होने हैं। इसमें शाम 4:05 बजे एथलेटिक्स में टिंटू लूका (महिला 800 मीटर, राउंड 1), शाम 6:15 बजे बॉक्सिंग में मेरीकॉम और रात 1.15 बजे बॉक्सिंग में देवेंद्रो सिंह भारत के लिए मैदान पर उतरेंगे।

 

मेरीकॉम के घर की निजी तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
PHOTOS: रिंग में बॉक्सिंग क्वीन मेरीकॉम और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

अपने धमाकेदार खेल की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंची मेरीकॉम

VIJAY KUMAR: घास के छत वाले मकान से लंदन ओलिंपिक तक का सफर

OLYMPIC: हार के साथ भारतीय हॉकी का ओलिंपिक मिशन खत्म

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment