लंदन. सुपरस्टार अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने ओलिंपिक खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं, मुक्केबाज एल देवेंद्रो सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खेमे में उत्साह का माहौल है। होंडुरास के बेरॉन मोलिना फिगुरोआ पर देवेंद्रो ने मुक्के बरसाकर नॉकआउट कर दिया। तीन-तीन मिनट के तीन राउंड के इवेंट में पहला राउंड भी पूरा नहीं हुआ था कि 2 मिनट 24 सेंकड बाद रेफरी ने मुकाबला रोक कर देवेंद्रो को विजेता घोषित कर दिया। देवेंद्रो ने पंचों की झड़ी लगाते हुए विरोधी को धरासाई कर दिया। रेफरी द्वारा दो बार काउंटिंग करने के बाद भी मोलिना उठ नहीं सके। रेफरी ने मुकाबला रोक कर देवेंद्रो को विजेता घोषित कर दिया।
20 साल के देवेन्द्रो इस तरह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले देश के तीसरे मुक्केबाज बन गए। उनसे पहले विजेन्दर सिंह और जयभगवान प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं। ओलिंपिक में पदक उम्मीद माने जा रहे देवेंद्रो अपने मुकाबले की ऐसी तूफानी शुरुआत करेंगे यह किसी को उम्मीद नहीं थी। मणिपुर के देवेन्द्रो की इस जीत के बाद उन्हें अभी से पदक का दावेदार माने जाने लगा है। देवेंद्रो का क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए मंगोलिया के सेरदांबा पुरेवदोर्ज के साथ मुकाबला होगा जिन्हें पहले राउंड में बाई मिली थी।
ओलिंपिक में आज भारत के कौन-कौन से अहम मुकाबले होंगे? मंगलवार को हुए मुकाबलों में भारतीय खिलाडियों का प्रदर्शन कैसा रहा? यह जानने के लिए आगे क्लिक करें...
जीतकर भी ओलिंपिक से बाहर हुई ज्वाला-पोनप्पा की जोड़ी
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना, टेनिस में भी मिली खुशी
गगन को मिला कांस्य, सांगवान के स्कोर में गड़बड़ी?
हॉकी में भारत ने किया निराश, नीदरलैंड से हारा