OLYMPIC: जानबूझकर हारना चाहती थीं 8 महिला खिलाड़ी
लंदन. लंदन ओलिंपिक में फिक्सिंग का शक गहराता जा रहा है। महिला बै़डमिंटन वर्ग में जापान की खिलाड़ी ताइपे की टीम से जानबूझकर मैच हार गईं ताकि अगले दौर में उनका मुकाबला चीन जैसी मजबूत टीम के बजाय किसी कमजोर टीम से हो सके।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने ओलिंपिक संघ से इसकी शिकायत की जिसे खारिज कर दिया गया। इस बीच, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक से बाहर कर दिया है। इन पर शक था कि इन्होंने मैच जीतने के लिए जान-बूझ कर पूरा जोर नहीं लगाया।
ये खिलाड़ी बैडमिंटन के डबल्स इवेंट में हिस्सा लेती थीं। इनमें दो दक्षिण कोरियाई, एक चीनी और एक इंडोनेशियाई जोड़ी शामिल हैं। चीन की यू यांग और वांग शिलाओली की जोड़ी और दक्षिण कोरिया की जंग क्यूंग-यन और किम हा ना की जोड़ी पर मैच जीतने के लिए पूरी ताकत से नहीं खेलने का आरोप लगा था।
OLYMPIC : देवेंद्रो के पंच और फेल्प्स के रिकॉर्ड का जवाब नहीं
जीतकर भी ओलिंपिक से बाहर हुई ज्वाला-पोनप्पा की जोड़ी
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना, टेनिस में भी मिली खुशी
गगन को मिला कांस्य, सांगवान के स्कोर में गड़बड़ी?
हॉकी में भारत ने किया निराश, नीदरलैंड से हारा







