OLYMPIC: भारत के साथ धोखा, 'जीत' के बाद हारे विकास कृष्णन
लंदन. लंदन ओलिंपिक, 2012 में भारत के साथ 'धोखा' हुआ है। 69 किलोग्राम वर्ग में भारत के बॉक्सर विकास कृष्ण की अमेरिकी मुक्केबाज एरोल स्पेंस पर जीत के फैसले को बदलते हुए बाद में उन्हें हारा हुआ बता दिया।
शुक्रवार देर रात खेले गए मैच में पहले विकास को 13-11 से जीता हुआ बताया गया था। लेकिन मैच खत्म होने के कुछ घंटों बाद मैच का नतीजा पलटते हुए विकास को 15-13 से हारा हुआ बता दिया गया।
भारतीय ओलिंपिक संघ ने इस मुद्दे पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। भारतीय बॉक्सिंग टीम के मैनेजर भूपिंदर ने इस मुद्दे पर कहा, 'कृष्णा को हारा हुआ करार देना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।' भारतीय ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा है कि टीवी पर साफ लग रहा था कि विकास कृष्ण अमेरिकी मुक्केबाज पर भारी पड़ रहा था।
इस समय ओलिंपिक में भारत की शगुन चौधरी महिला ट्रेप शूटिंग के क्वालिफायर मुकाबले में हिस्सा ले रही हैं। दो राउंड के बाद शगुन अंतिम स्थान पर हैं। स्पर्था में 22 शूटर हिस्सा ले रही हैं।
'ओलिंपिक' में न्यूड प्रोटेस्ट
OLYMPIC: शूटर विजय कुमार ने दिलाया भारत को पहला रजत पदक
भारत-श्रीलंका के बीचे चौथे वन डे का लाइव अपडेट







