विज्ञापन
 
Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> Olympics Day 8 India Hopes Medal From Saina, To Appeal For Vikas

OLYMPIC: साइना को कांस्य पदक, देवेंद्रो सिंह की शानदार जीत

1 of 14 Photos


लंदन. ओलिंपिक के आठवें दिन भारत को दोहरी खुशी मिली है। साइना नेहवाल ने महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्‍य मेडल दिलाया तो वहीं बॉक्सिंग में देवेंद्रो सिंह ने 49 किलोग्राम वर्ग मुकाबले में मंगोलिया के खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। देवेंद्रो ने बॉक्सिंग में भी पदक की उम्मीद जगा दी है। लेकिन टेनिस में भारत को निराशा हाथ लगी है। मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा की जोड़ी बेलारुस की जोड़ी से हारकर ओलिंपिक से बाहर हो गई। 
 
सातवें स्थान पर रहीं कृष्णा पूनिया
 
भारत की कृष्णा पूनिया ओलिंपिक की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 63.62 मीटर तक डिस्कस थ्रो किया। पहले प्रयास में कृष्णा ने 62.42 मी., तीसरे में 61.61 मी., पांचवें प्रयास में 63.62 मी और छठवें प्रयास में 61.31 मी चक्का फेंका। छह प्रयास में से उन्होंने दूसरे और चौथे प्रयास में फाउल किया। क्रोएशिया की सांद्रा पेरकोविच ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 69.11 मीटर डिस्कस थ्रो कर ओलिंपिक चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।
 
वहीं, मुक्केबाज मनोज कुमार के हाथ निराशा हाथ लगी। ग्रेट ब्रिटेन के थोमस स्टाल्कर के साथ हुए कड़े मुकाबले में वे हार गए और पदक जीतने का सपना टूट गया।
कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पहले सैट में आक्रामक शुरुआत करने के बाद साइना पिछड़ गईं। साइना पहला सैट 18-21 के अंतर से हार गईं। हालांकि इस सैट के दौरान उनकी विपक्षी खिलाड़ी को चोट लग गई और वो आगे नहीं खेल पाईं। इस कारण कांस्य पदक साइना नेहवाल के खाते में आ गया। 
साइना की जीत के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपए ईनाम देने का फैसला किया है। साइना के कोच पुलैला गोपीचंद ने साइना की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बहुत खुशी की बात है, कई सालों से मेरा यह सपना था कि भारत को मेडल मिले। जब मैं खेलता था तो भारत के लिए मेडल जीतने का सपना देखता था। आज मेरी बच्ची ने ये सपना पूरा किया है। यह साइना की मेहनत का नतीजा है। कोई सीधा या सरल रास्ता नहीं है। इस मुकाम तक सिर्फ मेहनत के बल पर ही पहुंचा जा सकता है। साइना नेहवाल के पिता एचएस नेहवाल ने उन्हें पदक मिलने पर कहा, 'चाहे वो अल्लाह हो या प्रभु, वहां ऊपर एक भगवान हैं जो साइना नेहवाल का ख्याल रख रहा था।'  
साइना के पदक जीतने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने कहा, 'हम सब साइना के लिए बेहद खुश हैं, इस मेडल से साइना का हौसला बढ़ेगा और वो आगे और बेहतर खेलेंगी। वो गोल्ड मेडल जीतना चाहती थी लेकिन कल के मैच में कुछ गलतियां हो गईं। वो भी नहीं चाहती थी कि आज का मैच इस तरह से समाप्त हो। अगर मैच आगे बढ़ता भी तो यह बहुत मुश्किल मैच होता और किसी भी ओर जा सकता था। इस मेडल से उन्हें अगले ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए हौसला मिलेगा।'
वहीं आठवे दिन भारत को मैदान से बाहर भी एक लड़ाई लड़नी होगी। शुक्रवार देर रात हुए बॉक्सिंग 69 किलोग्राम वर्ग मुकाबले में भारत के बॉक्सर विकास कृष्ण की अमेरिकी मुक्केबाज एरोल स्पेंस पर जीत के फैसले को बदलते हुए बाद में उन्हें हारा हुआ बता दिया गया था। शनिवार को भारत ने विकास के लिए अपील करने का फैसला लिया है।


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment