Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> Serena Won The Gold Made 'career Golden Slam'
सेरेना ने जीता सोना, बनाया ‘कॅरियर गोल्डन स्लैम’
Danikbhaskar.com
| Aug 05, 2012, 00:52AM IST

मुकाबला महज 63 मिनट चला। सेरेना ने तीसरी वरीय शारापोवा के एक के मुकाबले 10 ‘एस’ जमाए। ३क् वर्षीय अमेरिकी ने शारापोवा की सर्विस पांच बार ब्रेक की। सेरेना ने बीजिंग और सिडनी ओलिंपिक में महिला डबल्स का सोना जीता था। तब उनकी जोड़ीदार बहन वीनस थीं।
सेरेना का कॅरियर गोल्डन स्लैम : सेरेना ने स्वर्ण जीतने के साथ ही सिंगल्स में कॅरियर गोल्डन स्लैम (चारों ग्रैंडस्लैम व ओलिंपिक गोल्ड) पूरा कर लिया है।
वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी खिलाड़ी हैं। इससे पहले जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, अमेरिका के आंद्रे अगासी और स्पेन के राफेल नडाल यह कारनामा कर चुके हैं।






