Home >> Sports >> London Olympics 2012 >> Latest News >> Vijay Became The First Indian To Brought The Silve
विजय ने देश को दिलाया रजत, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Danikbhaskar.com
| Aug 03, 2012, 20:01PM IST

ओलिंपिक में गगन नारंग ने कांस्य पदक दिला कर भारत को गौरवान्वित किया था और आज कुमार विजय ने 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मुकाबले में रजत पदक हासिल कर इतिहास ही रच दिया। विजय ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल मुकाबले में भारत के विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते भारत को रजत पदक दिलाया है। बेहद कड़े मुकाबले में वे चार अंक से गोल्ड मेडल से चूक गए। विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए क्यूबा के लॉरिस पूपो ने गोल्ड मैडल जीता। पूपो ने 34 और विजय कुमार ने 30 अंक अर्जित किए। चीन के डिंग फेंग ने 27 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता।
आइए जानते हैं कुमार विजय से जुड़ी कुछ दिलचस्प अनसुनी बातें...






