माइक टायसन ने दिया है इंडिया को ये खास BOXER
Agency
| Jul 20, 2012, 10:12AM IST

स्कूली दिनों में शिवा फुटबॉलर या एथलीट बनना चाहते थे। वे स्कूल की ओर से इन दोनों खेलों में हाथ भी आजमा रहे थे, लेकिन एक दिन टीवी पर उन्होंने टायसन का मुकाबला क्या देखा, स्थिति ही बदल गई। असम का यह 18 वर्षीय बॉक्सर टायसन से इतना प्रभावित हुआ कि उसने बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला कर लिया।
क्वालिफाइंग में जीता था स्वर्ण : शिवा ने इसी साल एशियाई क्वालिफाइंग में स्वर्ण जीतते हुए ओलिंपिक टिकट कटाया था। वे वल्र्ड यूथ चैंपियनशिप और यूथ ओलिंपिक में रजत जीत चुके थे। उन्होंने पिछले साल ही सीनियर वर्ग में हाथ आजमाना शुरू किया था।






