जोहानिसबर्ग. साउथ अफ्रीका के स्टार ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस के लिए वैलेंटाइन्स डे शॉक भरा रहा। पैरालिंपिक गोल्ड मैडलिस्ट ऑस्कर ने गलती से अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ब्लेड रनर के नाम से मशहूर ऑस्कर की गर्लफ्रेंड उन्हें सरप्राइज देने के इरादे से सुबह-सुबह घर पहुंची थीं। लेकिन पिस्टोरियस को लगा कि कोई अनजान महिला चोरी के इरादे से घर में घुसी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए रखी पिस्टल से उस पर गोली चला दी।
साउथ अफ्रीकन अखबार बील्ड के मुताबिक गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जोहानिसबर्ग की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि 26 वर्षीय ऑस्कर पिस्टोरियस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता साराह मीरा के मुताबिक प्रिटोरिया के एक लग्जरी हाउसिंग एस्टेट के बाहर एक मृत महिला को पाया गया, जिसके सिर और हाथ में गोली लगी हुई थी।
हालांकि, पुलिस ने लड़की की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृत महिला FHM की कवर पेज मॉडल रीवा स्टीनकैंप हैं।
रीवा ने पिछले हफ्ते ही ऑस्कर के साथ अपने संबंधों पर साउथ अफ्रीकी संडे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया था।
आगे क्लिक कर देखिए, पिस्टोरियस और उनके अफेयर्स की दास्तां